Uncategorized

जग ज्योति दरबार में हुआ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जानकी जयंती पूजन में जुटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : जग ज्योति दरबार में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने अन्य संतों के साथ विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान किया। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। महंत राजेंद्र पुरी ने जानकी माता एवं भगवान श्री राम का पूजन करने के हवन यज्ञ कर सर्वकल्याण की भावना से आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को राजा जनक को देवी सीता प्राप्त हुई थीं और उन्होंने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर सुखदेव शर्मा, मनीषा शर्मा, राहुल, विशेष कुमार, हरदीप सिंह, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel