विधानसभा अध्यक्ष का जांजगीर चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम

जांजगीर चांपा, 25 फरवरी,2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 25 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत 25 फरवरी को सुबह 10:00 बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे सक्ती विकास खंड के  ग्राम रैन खोल पहुंचेंगे । वे रैनखोल में स्टापडेम, तालाब निर्माण का  भूमिपूजन एवं सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3:30 बजे ग्राम रैन खोल से प्रस्थान, सायं 4:00 बजे उनका सलीहा भाटा आगमन  होगा यहां वे  जनसंपर्क करेंगे । डॉ महंत  4:25 बजे ग्राम सालिहाभाठा से प्रस्थान कर 4:30 बजे घुइचूआ पहुंचेंगे वे यहां जनसंपर्क करेंगे।  4:55 बजे ग्राम घुइचूआ से  प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे ग्राम नावाडीह आगमन एवं जनसंपर्क, 5:25 बजे ग्राम नवाडीह से  प्रस्थान,  5.30 बजे घुढ़वा आगमन एवं जनसम्पर्क, 5.55 बजे ग्राम घुढ़वा से  प्रस्थान, सायं 6 बजे ग्राम जर्वे आगमन एवं गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे सायं 6:45 बजे ग्राम जर्वे से कोरबा हेतु प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बचे हुए हितग्राहियों का शिविर आयोजित कर अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं- कलेक्टर

Fri Feb 25 , 2022
जांजगीर चांपा, 25 फरवरी,2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले में महा- अभियान चलाकर बचे हुए सभी हितग्राहियों का शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने महाअभियान चला कर शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जनपद सीईओ […]

You May Like

Breaking News

advertisement