विधानसभा अध्यक्ष का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम,

जांजगीर-चांपा ,25 मार्च, 2022/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 26 से 28 मार्च तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  
    वे 26 मार्च को प्रातः 10 बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम केरा  पहुंचेंगे और यहां शहीद प्रतीक आदित्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम केरा से प्रस्थान कर  2 बजे ग्राम अफरीद पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। डॉ महंत सायं 4 बजे अफरीद से प्रस्थान कर  4.15 बजे ग्राम कमरीद आएंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 5.15 बजे ग्राम कमरीद से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
      डॉ. महंत 27 मार्च को प्रातः 11 बजे कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सक्ती पहुंचेंगे। वे सक्ती में मितानिन सम्मेलन, शिक्षक अलंकरण समारोह और सक्ती अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सायं 5  बजे सक्ती से प्रस्थान कर उनका 5.30 बजे ग्राम बेल्हाडीह आगमन एवं गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 6.30 ग्राम बेल्हाडीह से प्रस्थान कर 7.30 बजे चांपा आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  रात्रि 9 बजे चांपा से प्रस्थान कर 9.30 बजे ग्राम सारागांव आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
      वे 28 मार्च को प्रातः 11 बजे ग्राम सारागांव से प्रस्थान कर प्रातः 11.15 बजे सोनियापाठ आएंगे एवं एनीकट निर्माण कार्य (सोननदी) के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11.45 बजे ग्राम सोनियापाठ से प्रस्थान कर चांपा आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे चांपा से रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौन हो सकता है युपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष

Sat Mar 26 , 2022
विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद चट्टी चौराहों पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement