बिलरियागंज आज़मगढ़:मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया

संवाददाता Rk जायसवाल

बिलरियागंज आजमगढ़ स्थानीय बिलरियागंज बाजार के मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। वही स्थानीय बाजार के राधा कृष्ण मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में जन्माष्टमी का पर्व बाजारवासियो ने बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया और एक दूसरे को प्रसाद वितरण किया। थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेंद्र सिंह ने अपने पूरे पुलिसकर्मी और क्षेत्रवासियों के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया ।इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी के पर्व की धूम रही। जिसमे अकबरपुर ,पटवध के शिव मंदिर,सियरहा के राधा कृष्ण शिव मंदिर ,भैसहा के बैकुंठ द्वार मन्दिर और राम जानकी मन्दिर में भी बांके बिहारी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।वही नगवामैंदो के लगभग 500 साल पुराने प्रणामी संप्रदाय के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में बांके बिहारी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने आपको धन्य समझा। और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा करने का लोगों ने संकल्प लिया ।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव ,ब्लाक प्रमुख महाराजगंज पारसनाथ यादव, विक्रांत वीर सिंह उर्फ रिशु, शशांक शेखर मणि त्रिपाठी, हरीश पाठक, उमा प्रकाश पांडे, आशुतोष मिश्र शैलेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा नमित पांडे ,साधु यादव, सौरभ मिश्र, नवनीत मिश्र,सन्दीप जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:क्षेत्र में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक बाधित रहेगी बिजली, जाने वजह

Wed Sep 1 , 2021
क्षेत्र में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक बाधित रहेगी बिजली, जाने वजह विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य के चलते पूर्वी फीडर की आपूर्ति 2 दिन रहेगी प्रभावित। क्षेत्र में बन रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के चलते निर्माण में रुकावट कर रहे उच्च क्षमता […]

You May Like

advertisement