जशनदीप सिंह रंधावा ने संभाला पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र का पदभार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कहा धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।

कुरुक्षेत्र 1 जुलाई : जिला कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोक कुमार सहित सभी उप पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता देकर पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।
इस बारे में जानकरी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों से रुबरु होते हुए सभी का परिचय लिया। पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारियों को कार्यालय में चलने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हिदायत की। पुलिस अधीक्षक रंधावा ने अपने कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियो/कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसी भी शाखा में किसी भी कार्य को अनावश्यक तौर से लंबित न रखा जाए। उसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय में ड्यूटी संबंधी आवश्यक हिदायतें दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के वेल्फेयर का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की अनुशासनहीनता को किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी अपनी निजी अथवा विभागीय समस्या उनके समक्ष रख सकता है।
जिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संदेश देते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है। पुलिस से संबंधित आमजन के कार्यों अथवा जनहित के कार्यों को वरीयता देते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौका पर सभी डीएसपी, हैड क्लर्क निरीक्षक राज कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राज पाल, प्रवाचक एसआई कुलदीप सिंह, स्टैनों हवलदार रोबिन, इंचार्ज शिकायत शाखा उप निरीक्षक प्रवीण कौर, लेखाकार एसआई राजन, परिवहन शाखा प्रभारी एसआई राजकुमार, सीआरसी सुलेख चन्द, आरटीआई शाखा इन्चार्ज सहायक उप निरीक्षक हरजीत कौर, सेना क्लर्क उप निरीक्षक सुभाष चन्द व अन्य शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों के कैथल सफ़ाई घोटाले के आरोपी खुलेआम गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सेल्फी ले रहे हैं : अनुराग ढांडा

Tue Jul 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पुलिस और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा के भ्रष्ट नेताओं को दिया जा रहा संरक्षण : अनुराग ढांडा।जिस भ्रष्टाचारी को ढूंढने के लिए विजिलेंस छापे मारी कर रही, वो बीजेपी के संरक्षण में सुरक्षित : अनुराग ढांडा।बीजेपी नेताओं ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के फर्जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement