कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की छात्रा जैसमीन बिश्नोई का यूएसए की शीर्ष यूनिवर्सिटी में हुआ पीएचडी के लिए चयन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की छात्रा जैसमीन बिश्नोई का यूएसए की शीर्ष यूनिवर्सिटी में हुआ पीएचडी के लिए चयन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की छात्रा जैसमीन बिश्नोई का अमेरिका की प्रसिद्ध व शीर्ष पेसिलवेनिया के इंडियाना विश्वविद्यालय में पीएचडी में शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ दाखिला हुआ है। कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए जैसमीन एवं अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा प्रो. रश्मि वर्मा सहित विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई दी है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि जैसमीन ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है अपितु एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्याे में योगदान देकर समाज हित में प्रशंसनीय कार्य किया है। उनके चयन में उनके रिसर्च प्रपोजल, प्रोफेसर की रिकमेंडेशन, एमए में प्राप्त अंकों के अलावा सामाजिक कार्यो में दिए योगदान का भी बहुत बड़ा महत्व रहा है। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का सृजन कर उन्हें जीवन से ही राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा जैसे गुणों का विकास करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जो कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2022 से लागू कर दी गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना में शिक्षा में मानवीय मूल्य, चरित्र निर्माण, सामाजिक सेवा, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को आत्मसात किया गया है।
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. रश्मि वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जैसमीन को शोध के लिए 1लाख 61हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 1 करोड़ 25 लाख भारतीय रूपये) की छात्रवृत्ति 5 वर्षाे के शोधकार्य के दौरान दी जाएगी। उन्होंने बताया जैसमीन बिश्नोई इससे पूर्व भी कई बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुकी है। वर्ष 2020 में जैसमीन को भारत के राष्ट्रपति द्वारा एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार भारत के 40 लाख एनएसएस वालंटियर में से केवल 30 वालंटियर को चयनित करके ही दिया गया था। वर्ष 2022 में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों से उन्हें नवाजा जा चुका है।
प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया कि अंग्रेजी विभाग की 8 छात्राएं इससे पहले विश्व की सबसे मशहूर फुलब्राइट फैलोशिप लेकर एक वर्ष अमेरिका के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शोध एवं कार्य पूर्ण करके आ चुकी हैं। अंग्रेजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हमेशा इस तरह केे शोध एवं कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को हलका कालका के गावों में जनसम्पर्क किया

Tue Aug 23 , 2022
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को हलका कालका के गावों में जनसम्पर्क किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भाजपा गठबंधन सरकार में किसानों की हालत बेहद दयनीय : चौधरी ओम प्रकाश चौटाला।किसानों को न अच्छे बीज मिलते हैं, न बिजली मिलती है और […]

You May Like

advertisement