पूर्वांचल ब्यूरो
जल शक्ति विभाग के मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने सोमवार को करंजाकला ब्लाक क्षेत्र में नहर की सील्ट सफाई का शुभारम्भ किया। सदर तहसील के करंजाकला ब्लाक में शारदा सहायक खंड 36 जौनपुर की शाहगंज शाखा स्थित है।
उक्त शाखा के किलोमीटर 24.800 दाएं, बैंक से निकलने वाली जासोपुर माइनर जिसकी कुल लंबाई छह किलोमीटर तथा हेड डिस्चार्ज 14 क्यूसेक है। उक्त नहर शाखा के वर्ष 2021-22 रबी 1429 फसली में सिल्ट सफाई का कार्य किया जाना था। जिसका शुभारम्भ जल शक्ति विभाग के मंत्री डा.महेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।