जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा 6वीं में प्रवेश की सूची जारी,दावे, आपत्ति 31 मार्च तक

जांजगीर-चांपा ,30 मार्च, 2022/ पं० जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन गत 27 मार्च को शासकीय आदर्श नवीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में किया गया था। परीक्षा का परिणाम घोषित कर एवं पात्र-अपात्र की सूची कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है।
परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो 31 मार्च गुरुवार तक कार्यालयीन समय पर अपनी आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण 01 अप्रैल को दोपहर पश्चात किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने पंजीयन फार्म 8 अप्रैल तक जमा होंगे

Wed Mar 30 , 2022
जांजगीर-चांपा ,30 मार्च, 2022/ आदिम जाति अनुसूचित जाति एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा 19 से 21 अप्रैल तक राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी 8 अप्रैल तक पंजीयन फॉर्म ईमेल  ntlf.trtirpr@gmaill.com  अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टोरेट […]

You May Like

Breaking News

advertisement