जयराम विद्यापीठ से जीवनभर का अटूट संबंध है, विद्यापीठ ने दिया है जीवनदान : हुड्डा।

जयराम विद्यापीठ से जीवनभर का अटूट संबंध है, विद्यापीठ ने दिया है जीवनदान : हुड्डा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

पूर्व मुख्य मन्त्री ने जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी :- हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा देर शाम ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में पहुंचे और जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य मन्त्री हुड्डा ने विद्यापीठ परिसर में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर ब्रह्मचारी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की एवं अभिषेक किया। इस अवसर पर उनके साथ के पूर्व मन्त्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, मुनी लाल रंगा, लाड़वा विधायक मेवा सिंह इत्यादि अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इस मौके पर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने पवित्र शिवलिंग पर हुड्डा से पूजन करवाने के उपरांत उन्हें तिलक किया एवं माल्यार्पण किया। पूजन के उपरांत पूर्व मुख्य मन्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि उनका तो जयराम विद्यापीठ से अटूट संबंध है। यह उनका घर है और विद्यापीठ ने तो उस समय जीवनदान दिया था जब वे गंगा में बह गए थे। कुरुक्षेत्र आगमन पर उनका प्रयास होता है कि वे जयराम विद्यापीठ में अवश्य आएं तथा ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद ग्रहण करें। ब्रह्मचारी ने विद्यापीठ की तरफ से हुड्डा को रुद्राक्ष की माला भी डाली। पूर्व मुख्य मन्त्री ने विद्यापीठ में संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं सेवकों को विद्यापीठ की ओर से कंबल भी वितरित किये। इस अवसर पर षड्दर्शन साधुसमाज हरियाणा के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, पूर्व रजिस्ट्रार के सी रल्हन, गुरविंदर सिंह चढूनी, जलेश शर्मा, के के कौशिक, के के गर्ग, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुशील कंसल, प्रवेश राणा, निशी गुप्ता, सत्या शर्मा, संतोष यादव, डी के गुप्ता, श्री प्रकाश मिश्रा, भूप सिंह सैनी, जगदीश राठी, पृथ्वी सिंह तुर्क, हरप्रीत चीमा, बलजीत सिंह, सतीश दयाल पुर, रणबीर नंबरदार, सुनीता नेहरा, सुनीता बतान, नीलम, अनिल गोयल, विजय सभरवाल, विनोद जिंदल, भगवंत विर्क, दलबीर एडवोकेट, राय साहब शर्मा, राज कुमार, जीत सिंह शेर व सुरेश पाली इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ में पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के साथ पूजा अर्चना करते हुए तथा परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को माला डालते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद आज़मगढ़ की खबरें ब्यूरो के साथ

Tue Feb 23 , 2021
नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र दलसिंगार पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ आज़मगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ 23 फरवरी– मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एके मिश्र द्वारा नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र दलसिंगार पर सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ये अभियान दो चरणों में संपन्न होगा, पहला […]

You May Like

advertisement