जेसीआई करनाल सिटी ने किया साइकिल रैली का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

करनाल,13 सितंबर :- जे सी आई करनाल सिटी ने जे सी वीक के तहत फिट इंडिया हिट इंडिया के नारे को बुलंद करते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।  आज के कार्यक्रम में रॉयल साइकिल क्लब के सहयोग से 300 से अधिक साइकिलईस्ट ने इस रैली में हिस्सा लिया।साइकिल रैली प्र्जोेक्ट डायरेक्टर पी पी पी जतिन सिंगला एवं आकाश बांगिया रहे। आज के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघि एवं रेलवे के एस एच ओ कश्मीरी सिंह रहे।  जे सी आई करनाल सिटी के प्रधान अभिषेक सिंगला एवं वीक कोर्डिनेटर नरेश गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथयों एवं साइकिल रैली में आये हुए सभी साथियो का स्वागत किया। राजेश अघि ने आज आये हुए सभी साइकिल रैली में भाग लेने वालो को सम्बोधित करते हुए कहा साइकिल रोज चलाने वाले पूरी तरह से फिट रहते है उनेह न तो कभी किसी प्रकार की बीमारी होती है बल्कि खून भी शुद्ध होता है।घुटनो की काफी बीमारियों से इससे बच्चा जा सकता है।  पर्यावरण को हरा भरा रखने में भी ये काफी लाभकारी होता है। राजेश अघि एवं कश्मीरी सिंह ने साइकिल रैली को रवाना किया।आज की साइकिल रैली करनाल क्लब से होते हुए , गीता द्वारा , ज्वेल्स चौक , जिला सचिवालय , 12 सेक्टर पेट्रोल पंप , हरियाणा नर्सिंग होम , कमेटी चौक , रेलवे रोड , माल रोड होते हुए 13 किलोमीटर का सफर तय करते हुए करनाल क्लब में संपन्न हुए। आज की साइकिल रैली को रॉयल साइकिल क्लब के अध्यक्ष राजीव ओहरी ने पुरे रास्ते में एस्कॉर्ट किया। रैली के अंत में सभी मुख्य अथतियो को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में  सभी का नाश्ता करनाल क्लब में आयोजन जे सी आई करनाल सिटी द्वारा ही आयोजित किया गया। आज के इस मौके पर अभिषेक सिंघला , सुनील अरोड़ा , परवीन गर्ग ,  नरेश गुप्ता ,अनूप भरद्वाज ,जतिन सिंगला , आकाश बांगिया, पुनीत जैन , रवनीत चावला ,अवनीश भरद्वाज , राजीव ओहरी, अंकुर गुप्ता , पुनीत नोहरिया ,तरुण कपूर ,पुनीत बजाज ,परवीन गोयल, मोहित गुप्ता ,विनय खन्ना,हितेश अग्रवाल, धीरज गोयल,आशीष बंसल,धीरज गोयल, जे जे अवतंश, शिवेश, रोहन आदि मौजूद रहे। 
साइकिल रैली को रवाना करते राजेश अघि सीनियर डिप्टी मेयर एवं जे सी आई के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेसीआई करनाल सिटी ने किया साइकिल रैली का आयोजन

Mon Sep 13 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 करनाल,13 सितंबर :- जे सी आई करनाल सिटी ने जे सी वीक के तहत फिट इंडिया हिट इंडिया के नारे को बुलंद करते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।  आज के कार्यक्रम में रॉयल साइकिल क्लब के सहयोग से 300 से […]

You May Like

Breaking News

advertisement