बिहार अररिया: पोल खोल अभियान के तहत जदयू नेताओं ने काले झंडे के साथ मनाया काला दिवस

पोल खोल अभियान के तहत जदयू नेताओं ने काले झंडे के साथ मनाया काला दिवस

अररिया
बिहार सरकार की ओर से जातीय जनगणना किए जाने के फैसले के विरोध में भाजपा द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद भाजपा को मिले निराशा और उनके षड्यंत्र को बेनकाब करने को लेकर जदयू की ओर से पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं ने काला झंडा और बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के नापाक इरादों का पोल खोला।जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में आयोजित पोल खोल कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चौक से चांदनी चौक होते हुए एडीबी चौक तक विरोध मार्च किया।तीसरे चरण में आयोजित कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने आमजनों से भाजपा के जातीय जनगणना को लेकर उनके दोहरे चरित्र से भी आम जनमानस को रूबरू कराया।इस दौरान मार्च में शामिल जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पोल खोल अभियान के विरोध मार्च में शामिल जदयू कार्यकर्ता काला झंडा थाम नगाड़े बजाते हुए मार्च कर रहे थे।
पोल खोल अभियान के तहत विरोध मार्च में जदयू के प्रदेश सचिव पवन कुमार मिश्रा,रमेश सिंह,संचिता मंडल,युवा जदयू जिलाध्यक्ष अरबाज रजा, सीताराम मंडल, उमेश पासवान, नवरेज आलम, इम्तियाज आलम,राजू मंडल, सदानंद मंडल, संजय यादव, अनुज कुमार प्रधान,गुड्डू अली, मनीष मेहता बुधन ऋषिदेव, मिथिलेश ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 27 सितम्बर को लखनऊ में बड़ी रैली करेगा भारतीय मजदूर संघ

Wed Sep 20 , 2023
अयोध्या:———–कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 27 सितम्बर को लखनऊ में बड़ी रैली करेगा भारतीय मजदूर संघअयोध्या जिला इकाई से सम्मिलित होंगे 250 कर्मचारी व मज़दूरमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याअसंगठित व संगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ 27 सितम्बर को लखनऊ के इको गार्डेन […]

You May Like

Breaking News

advertisement