
@ तेज हवा क्या चली की खरिहानी विद्युत सबस्टेशन कार्य प्रणाली की खुली पोल जेई हुए मस्त।
@खरिहानी सब स्टेशन का हाल बेहाल उपभोक्ता परेशान।
@ उपभोक्ताओं की परेशानी से विभाग अनभिज्ञ जिम्मेदार कौन
आजमगढ़।
जहां एक ओर योगी सरकार किसानों व प्रदेश वासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। वहीं खरिहानी विद्युत सबस्टेशन का हाल यह है मुख्यमंत्री जी के आदेश निर्देश को ताख पर रख कर विद्युत सप्लाई की जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खरिहानी विद्युत सबस्टेशन का विद्युत सप्लाई का कोई सीडूल ही नहीं है कब विद्युत सप्लाई बहाल होगी कब बंद हो जायेगी यह कह पाना आकाश में तारे गिनने के समान है। विद्युत सब स्टेशन खरिहानी का हाल किसी से छुपा नहीं है। तार पूर्ण रूप से जर्जर हो गये है जरा सा हवा बही की सब स्टेशन द्वारा विद्युत सप्लाई ही बंद कर दी जाती है। जब हल्के के लाईन मैन को विद्युत उपभोक्ता फोन करते हैं तो यातो लाईन मैन द्वारा फोन नहीं उठाया जाता हैं नहीं तो फोन ही स्विच आफ कर दिया जाता हैं। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है। प्रति दिन का यही हाल है जिनको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। वहीं खरिहानी विद्युत सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को तो केवल अपने तनख़ाह से मतलब है विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं से इनका कोई मतलब ही नहीं है। विद्युत उपभोक्ता परेशान होकर बिजली ठिक करने के लिए लाईन मैन को अलग से चढ़ावा चढ़ाते हैं तब जाके कहीं विद्युत सप्लाई बहाल हो पाती हैं। वहीं खरिहानी विद्युत सबस्टेशन पर तैनात जेई दिपेश कुमार गुप्ता तो जैसे योगी सरकार को बदनाम करने का ठिका ले रख्खे है। जब भी कोई उपभोक्ता विद्युत सप्लाई के बारे में जानकारी चाहता है तो जेई सहाबान कहते हैं कि मशीन खराब है विद्युत सप्लाई का कोई संभावना नहीं है जब मशीन बन जायेंगी तो विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जायेगी। ज्यादा परेशानी हैं तो मुख्यमंत्री जी से शिकायत कर दो हमें कोई दिक्कत नहीं है हमारा कुछ नहीं कर पायेंगे। जेई के इस प्रकार की कार्य प्रणाली से क्षेत्र वासियों में जनाक्रोश व्याप्त हैं। क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि खरिहानी विद्युत सबस्टेशन पर तैनात जेई दिपेश कुमार गुप्ता की कार्य प्रणाली की जांच करा कर कार्यवाही आवश्यक है।


