आज़मगढ़: जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न


आजमगढ़ 5 अगस्त 2023 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुयी। बैठक में वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों एवं मिशन 2024 की रणनीति को लेकर विशेष चर्चा हुयी तदोपरान्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक से उत्साहित कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और इसे न्याय की जीत बताया।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला स्वागत योग्य है। न्याय की जीत हुयी है। सच को अधिक दिन तक दबाया नहीं जा सकता सच्चाई पर कितना भी पर्दा डाला जाय लेकिन एक न एक दिन सच्चाई दुनिया के सामने आ ही जाती है। बीजेपी की नकारात्मक राजनीति और अहंकार की हार हुयी सत्य की जीत हुयी। राहुल गांधी हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये आवाज उठाते रहे है और उठाते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सरकार को जगाने का काम करती थी और करती रहेगी।
जिला महासचिव अजीत राय ने कहा सत्यमेव जयते राहुल गांधी जी सजा पर रोक संविधान और लोकतंत्र की जीत है। अब यह देखना आवश्यक है कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने मे 24 घंटे से भी कम समय लगा था। अब संसद सदस्यता बहाल होने में कितना समय लगता है। राहुल गांधी लगातार बीजेपी की विफलताओ और बीजेपी के जनविरोधी नीतियों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं जिससे घबराये बीजेपी के लोग राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिये उनके खिलाफ तरह तरंह की साजिश रचने काम करते हैं। लेकिन बीजेपी की साजिश नाकाम हुयी एवं सत्य की जीत हुयी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला भारती ने कहा राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है। इससे देशवासियों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी सत्य के पथ पर पूर्व की भांति चलते रहेंगे। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्त्ता उनका अनुसरण करेगा। कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है कांग्रेस के लोग संविधान के दायरे में रहकर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। हमें आशा थी सत्य की जीत होगी और न्याय मिलेगा।
बैठक को मुन्नू यादव, अजीत राय, नदीम खान, अंजली पाण्डेय, बरकतुल्लाह बेग, मो०आमिर , ओंकार सिंह, आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में अशोक सिंह, श्याम सिंह, शंभू शास्त्री, नामी चिरैयाकोटी, मंजुलता, मसूदा अब्बास, काबेरी दुबे, पुनीता पाण्डेय, प्रभावती, सुषमा, लक्ष्मीना यादव,, मीना, विद्या भारती, रीमा सोनकर, विमला गुप्ता, गीता गोंड, मो० आरिफ, लालजीत यादव, फूलबदन चौरसिया, गगन कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संगठनों द्वारा काला झंडा दिखाकर किया विरोध

Sun Aug 6 , 2023
पवित्र ग्रंथ रामायण का अपमान करने वाले मंदबुद्ध स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संगठनों द्वारा काला झंडा दिखाकर एवं पुतला दहन कर विरोध किया गया कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ […]

You May Like

Breaking News

advertisement