मध्य प्रदेश रीवा: आबकारी एवं पुलिस की वृत्त-मउगंज में संयुक्त कार्यवाही

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934

कोरोना कर्फ्यू के कारण लगे लॉक डाउन के दौरान अवैध मदिरा आसवन के विरुद्ध रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी,आई जी उमेश जोगा,डी आई जी अनिल सिंह कुशवाह,कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी,एस पी राकेश सिंह,उपायुक्त आबकारी रीवा संभाग राघवेन्द्र उपाध्याय,सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी के निर्देशों के अनुक्रम
में आबकारी विभाग रीवा एवं पुलिस लाइन रीवा की सेकंड बटालियन-ग्वालियर के बल द्वारा वृत्त-मउगंज मे कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान ग्राम -पहाड़ी निरपत सिंह में गीता साकेत के रिहायशी मकान से 600 किग्रा महुआ लाहन, रेनू साकेत के मकान से 560 किग्रा महुआ लाहन, प्रेमवती साकेत के मकान से 18 लीटर कच्ची मदिरा,नन्दनी साकेत के मकान से 440 किग्रा महुआ लाहन,मेवालाल साकेत के मकान से 380 किग्रा महुआ लाहन, रामकृपाल साकेत के मकान से 12 लीटर कच्ची मदिरा, ललिता साकेत के मकान से 08 लीटर महुआ शराब बरामद कर म०प्र० आबकारी अधिनियम 1915 की धारा -34(1) क एवं च के तहत प्रकरण कायम किये गये।

आज की कार्यवाही में कुल 07 प्रकरणों में  38 लीटर महुआ की कच्ची शराब एवं 1980 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ।

सम्मिलित स्टाफ
ए डी ई ओ:- लोकेश सिंह ठाकुर।
उपनिरीक्षक:- अभिमन्यु पाठक प्रभारी जिला उड़नदस्ता,
शबनम बेगम प्रभारी सिरमौर,
दिनकर सिंह तिवारी मद्दभाण्डागार अधिकारी ,
मनोज कुमार बेलवंशी- वृत्त प्रभारी मउगंज,
अभिषेक त्रिपाठी प्रभारी रीवा ब,
आशीष शुक्ला प्रभारी चाकघाट।
मुख्य आरक्षक:-
ब्रज किशोर वर्मा,वीरेंद्र सिंह परिहार
आरक्षक
महेंद्र प्रताप सिंह गहरवार,सरोज शुक्ला,अमित सिंह चौहान
एवं सेकंड बटालियन ग्वालियर के जवान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश रीवा: मोटर सायकल से नशीली कफ़ सिरप लेकर जा रहा शातिर बदमाश चढ़ा सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे

Sun May 23 , 2021
ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 हज़ारी चौराहे के पास घेराबंदी कर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके से शातिर बदमाश रियाजुल अंसारी को 101 शीशी नशीली सिरप के साथ किया गिरफ़्तार* जप्ती मसरुका:- 101 शीशी कोडिन फॉस्फेट युक्त ONREX कफ़ सिरप कीमती 12120/- रुपये।मोटर सायकल क्रमांक MP17MT0996 कीमती 60000/- […]

You May Like

Breaking News

advertisement