आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश की कार्यवाई

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश की कार्यवाई

रायबरेली, 23 अगस्त 2025
आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक व थाना बछरावाँ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम कन्नावा एवं थुलेंडी में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान लगभग 27 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 160 किलोग्राम महुआ निर्मित लहन मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही, 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए।

आबकारी विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया है कि मेहनाजपुर पुलिस ने भारी धनराशि लेकर उन पर फर्जी मुकदमा लिखा

Sun Aug 24 , 2025
आजमगढ़ 22 अगस्त। जिले के कोतवाली देवगांव क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामने आए भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह और ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू ने साहसिक कदम उठाते हुए पीड़िता की हर संभव मदद की।जानकारी के अनुसार, ग्राम […]

You May Like

advertisement