![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0104-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0105-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0106-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0103-1024x768.jpg)
श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग के दिशा-निर्देशों में सुरई राजि एवं पीलीभीत टाईगर रिजर्व की महोफ राजि द्वारा संयुक्त रूप से पैदल लम्बी दूरी गश्त की गयी–
जफर अंसारी
वन्यजीव सुरक्षा और वन अपराधों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.02.21 को आदरणीय प्रभागीय वनाधिकारी महोदय तराई पूर्वी वन प्रभाग के दिशा-निर्देशों में उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी सुरई एवम् स्टाफ द्वारा पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के स्टाफ के साथ सामूहिक रूप से यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्र में अन्तरराज्जीय पैदल लंबी दूरी की गश्त आयोजित की गईं। इस दौरान दोनों रेंज के स्टाफ द्वारा जानकारियां साझा की गई ताकि क्षेत्र में वन अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखने हेतु इस प्रकार की भविष्य में भी गश्त आयोजित की जाती रहेंगी।