विकास खंड सौरिख के ग्राम किसई स्थित लक्ष्मी नारायन मंदिर के प्रांगण में नव नियुक्त प्रदेश सचिव कुंवर देवेन्द्र सिंह का पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत से अविभूत श्री सिंह ने पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि जिस तरह प्रदेश हाई कमान ने जो भरोसा किया है पूरी तरह से समर्पित रहूंगा। मंदिर की जीर्णशीर्ण दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन से प्रभावी हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य करवाने की मांग की। ग्राम प्रधान दारापुर बरेठी पूनम चौहान के पति लाखन सिंह चौहान, खिरिया नंदपुर की प्रधान सरिता यादव के पति स्वदेश यादव,पत्रकार चंचल त्रिपाठी, करन सिंह, संदीप कुमार, आदेश कुमार राजपूत, राम जी मिश्रा, अजय राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह , वीर प्रताप सिंह, बादाम सिंह व सुनील सिंह, बहादुर सिंह, विपिन सिंह सहित तमाम पत्रकार साथियों की उपस्थित रही।