रुद्रपुर उत्तराखंड:पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को देवभूमि व्यापार मंडल के द्वारा सम्मानित किया गया


रुद्रपुर: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज देवभूमि व्यापार मंडल ने करोना वारियर्स के रूप में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर राम पाल सिंह की मौजूदगी में देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह और देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर के सदस्य विकास शर्मा ने दर्जनो पत्रकारों को साहनी फूड मैनेजमेंट और गर्व एंटरप्राइजेज की और से प्रदान की गई। करोना किट एवं स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी पत्रकारों पर पुष्प वर्षा एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेयर राम पालसिंह ने कहा कि करोना के खिलाफ जंग में मीडिया ने भी अहम भूमिका निभाई है। खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम मीडिया कर्मी बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। करोना संकट के इस दौर में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी जान की परवाह न करते हुए जो रिपोर्टिंग की है। वह सराहनीय है। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मीडिया के बिना समाज अधूरा है। वर्तमान करोना काल मे पत्रकारिता और भी चुनौतीपूर्ण हो गयी है। पत्रकारों को अपनी जान जोखिम में डाल कर समाचार संकलन करना पड रहा है। कई पत्रकारों को भी करोना वायरस का शिकार होना पड़ा है। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता का पेशा पवित्र है। वर्तमान में मीडिया का कार्य कठिन है। कठिन परिस्थितियों में आप अपने कार्य को अंजाम देते हैं। जो सराहनीय और वंदनीय है। श्री शर्मा ने करोना काल मे बेहतर कार्य करने के लिए सभी पत्रकारों का आभार वयक्त किया। साथ ही उन्होंने करोना वारियर्स को सम्मानित करने के लिए करोना किट और स्वच्छता किट उपलब्ध कराने पर साहनी फूड मैनेजमेंट और गर्व एंटरप्राइजेज का भी आभार वयक्त किया। श्री शर्मा ने बताया कि साहनी फूड एवं गर्व एंटरप्राइजेज ने 800 स्वच्छता और करोना किटे तैयार की है। जिन्हें डाक्टर, चिकित्सा कर्मियों, करोना मरीजों, व उनके परिजनों को पुलिस कर्मी, एम्बुलेंस चालक, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मियों आदि को वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद भवन गुप्ता, पार्षद अम्बर सिंह, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद विनय विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा, सुभाष नारंग, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हरजीत राठी, साहनी फूड मैनेजमेंट के स्वामी जितेन्द्र साहनी, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला, कंचन वर्मा, संदीप जुनेजा, राजीव अरोरा, सुनील राणा, सोएब, शिवम शर्मा, सलीम ख़ान, भानु चुघ,महक,सलीम अंसारी, धर्मपाल, रामपाल धनगड, धर्म वीर, अमित आनंद (मोनू ) रमेश पाल, बघेल सिंह, आशू मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, दोनों बाइक सवार घायल, भर्ती

Sun May 30 , 2021
बाइक सवार अपनी शादी के कार्ड बांट रहा था , हुई भिड़ंत घायल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विसैने पुरवा गांव के सामने तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई l जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए l स्थानीय लोगों का तांता लग गया l दोनों […]

You May Like

advertisement