जौनपुर: श्री राम कथा समापन के दौरान पत्रकारों को किया गया सम्मानित

श्री राम कथा समापन के दौरान पत्रकारों को किया गया सम्मानित

संवाददाता -विजय दुबे

तेजीबाजार – (जौनपुर)-

महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के सवंसा स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आज बृहस्पतिवार के दिन हुआ विश्राम इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों को माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र कथावाचक बाल व्यास पं.अनिल पाण्डेय जी के हाथों भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश की उपस्थिति में देकर सम्मानित किया गया। जिनमें पत्रकार शशि गुप्ता दैनिक जागरण, अमित पाण्डेय टाइम्स टुडे प्रधान संपादक, अखिलेश यादव पत्रकार हिंदुस्तान, पवन सेठ पत्रकार अमर उजाला, राजकमल मिश्र (पत्रकार) आइडियल इंडिया, ओम प्रकाश सेठ पत्रकार आज, कुलदीप विश्वकर्मा पत्रकार दिग्राम टुडे, सत्यनारायण गुप्ता राष्ट्रीय सहारा तथा पंकज बिंद तेजस टुडे उपस्थित रहे।क्षेत्र के लोगों ने श्री राम कथा को 5 दिन बड़े ही लगन के साथ कथा का रसपान किया हनुमान जी मंदिर के पुजारी श्याम शंकर उपाध्याय द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर वर्ष कथा कराए जाने की बात कही तथा अपने जीवन में श्री राम कथा सुनकर उतारने का सभी से अनुरोध भी किया। कथा निवेदक यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश द्वारा कथा व्यास को माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को इस ठंड में भी अधिक संख्या में पहुंचकर कथा सुनने के लिए सभी को धन्यवाद दिया इस मौके पर ग्राम प्रधान अनामिका सिंह पत्नी लवकुश सिंह, मंदिर पुजारी रमाशंकर उपाध्याय, श्याम शंकर उपाध्याय, कृपा शंकर उपाध्याय,पं. अखिलेश मिश्र, सूरज सिंह, ओंकार सिंह, हरीश रावत, राहुल मिश्र, श्याम कुमार, अजीत सिंह, अतुल तिवारी, शिव कुमार गिरी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत पर पानी लगाते समझ झगड़ा पीड़ित ने की शिकायत

Thu Jan 5 , 2023
खेत पर पानी लगाते समझ झगड़ा पीड़ित ने की शिकायत ✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज। खेत पर पानी लगाते समय किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। वाद विवाद बढ़ने पर लड़ाई झगड़ा हो गया। जिसमें पीड़ित के सर में चोट लग गई। लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई […]

You May Like

advertisement