एलएडीसी प्रणाली के विरोध में 13 व 14 जुलाई 2026 को भी न्यायिक कार्य रहेगा ठप जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर ने घोषित किया ‘नो वर्क डे’

(पंजाब) फिरोजपुर, 12 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) प्रणाली के विरोध में चल रहे राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला बार एसोसिएशन, फिरोजपुर ने 13 एवं 14 जुलाई 2026 को भी 'नो वर्क डे' मनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी), पंजाब के आह्वान पर लिया गया है।

   जिला बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नील रतन शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जेएसी, पंजाब के निर्देशों के अनुपालन में इन दोनों दिनों जिले के अधिवक्ता न्यायालयों में किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि यह आंदोलन अधिवक्ताओं के हितों, कानूनी पेशे की गरिमा तथा न्यायिक व्यवस्था में स्वतंत्र एवं सम्मानजनक वकालत की भावना की रक्षा के उद्देश्य से जारी है।
महासचिव एडवोकेट नील रतन ने जिले के सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे 13 एवं 14 जुलाई को न्यायालयीन कार्य से पूर्णतः विरत रहकर ‘नो वर्क डे’ का सख्ती से पालन करें तथा जेएसी, पंजाब के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दें।

 उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि इस आंदोलन को किसी भी रूप में गरीब अथवा जरूरतमंद लोगों के विरुद्ध न समझा जाए। अधिवक्ता समुदाय सदैव निःशुल्क विधिक सहायता के पक्ष में रहा है तथा वर्षों से कानूनी सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराता रहा है। वर्तमान आंदोलन केवल एलएडीसी प्रणाली की संरचना एवं उसके दूरगामी प्रभावों को लेकर है, जिससे अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता, समान अवसर तथा न्यायिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय अपने अधिकारों और पेशे की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकजुट है तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। जिला बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि अधिवक्ताओं की एकता से उनकी मांगों को मजबूती मिलेगी और आंदोलन को व्यापक समर्थन प्राप्त होगा। साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से इस जनहित एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े विषय पर सहयोग, धैर्य एवं समर्थन देने की भी अपील की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी के 84वें प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष में किया गया पौधारोपण

Sun Jul 12 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 12 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= पुरी पीठाधीश्वर के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया पौधारोपण। पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 84वें उत्सव के उपलक्ष में आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी ने इंदिरापुरम दिल्ली से श्री विनोद शर्मा की अध्यक्षता में संस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement