गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा की साधना करने का विशेष महत्व : ज्योतिषाचार्य पण्डित अंकित दुबे।

गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा की साधना करने का विशेष महत्व : ज्योतिषाचार्य पण्डित अंकित दुबे।

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे है, जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।

मध्यप्रदेश उज्जैन :- हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि लोक कल्याण के लिए तंत्र-मंत्र साधना को सिद्ध करने वाली मानी गई है। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली पूजा से कई कष्टों से मुक्ति मिलती है अवन्तिकापुरी उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. अंकित दुबे ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक महाविद्याओं को भी सिद्ध करने के लिए मां दुर्गा जी की उपासना की जाती है।
घट स्थापना शुभ मुहूर्त: नवरात्रि प्रारंभ 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार से 21 फरवरी 2021 दिन रविवार तक रहेगे।
कलश स्थापना मुहूर्त: सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। 
मां दुर्गा जी के इन स्वरूपों की होती है पूजा:- मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी यह दस महाविद्याओं की पूजन होती है।
मां दुर्गा की गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा:- कहते हैं कि गुप्त नवरात्रि के दौरान तांत्रिक और अघोरी मां दुर्गा जी की आधी रात में पूजा करते हैं। मां दुर्गा जी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और सुनहरे गोटे वाली चुनरी अर्पित की जाती है। इसके बाद मां के चरणों में पूजा सामग्री को अर्पित किया जाता है। मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है साधक अनेक प्रकार से माँ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की साधनाये करते है।
ज्योतिष शास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें दूरभाष: 6266634310

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना प्रभारी रामायण सिंह सहित थाना के सभी स्टाफ ने लगवाया कोविड शील्ड टीका

Thu Feb 11 , 2021
थाना प्रभारी रामायण सिंह सहित थाना के सभी स्टाफ ने लगवाया कोविड शील्ड टीका आजमगढ़ कोविडशील्ड टीकाकरण में आज समुदायिक स्वास्थय केन्द्र रानी की सराय में थाना प्रभारी रामायण सिंह, उपनिरीक्षक अनुपम जयसवाल,उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार प्रजापति महिला कांस्टेबल पूजा पांडेय, महिला कांस्टेबल मीनू देवी, […]

You May Like

Breaking News

advertisement