कैलिया पुलिस ने 2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट :- अविनाश शाण्डिल्य ,कोंच

कोंच(जालौन):वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोंच सर्किल के थाना कैलिया पुलिस ने 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने सिपाही योगेन्द्र कुमार आदि के साथ मिलकर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर कौशल पुत्र तख्त सिंह निवासी इटौरा व राकेश पुत्र सरी निवासी ग्राम देवगांव को गिरफ्तार कर लिया।उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ गत समय पूर्व अलग अलग मामलों के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और न्यायालय में होने वाली तारीखों से गैरहाजिर होने के चलते न्यायालय द्वारा दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:बजरिया रामलीला धनुष यज्ञ लीला का हुआ मंचन

Tue Nov 16 , 2021
लक्ष्मण परशुराम संवाद देख आत्ममुग्ध हुए दर्शक रिपोर्ट :- अविनाश शाण्डिल्य ,कोंच कोंच(जालौन):श्रीनवल किशोर रामलीला समिति के तत्वाधान में बजरिया में जारी रामलीला महोत्सव में रविवार रात धनुष यज्ञ लीला का प्रभावी मंचन किया गया। भगवान राम ने शिव धनुष पिनाक का भंजन कर राजा जनक के बिषाद को दूर […]

You May Like

Breaking News

advertisement