जय जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, आज से होगी रामकथा

जय जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, आज से होगी रामकथा।
संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): श्री शीतला माता मंदिर हरसिंहपुर में आयोजित श्री राम कथा और ज्ञान यज्ञ के लिए शनिवार को जय जय श्री राम और मां भगवती शीतला के जयकारे के साथ गुजरपार के निकट प्रवाहित तमसा नदी के पवित्र जल से भरे 101 कलश को लेकर कन्याओं और क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुषों ने शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु दो किलोमीटर पैदल भ्रमण करते हुए शीतला धाम पहुंचे जहां कर्मकांडी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों द्वारा मंडप में कलश स्थापित कराया।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित मां श्री शीतला धाम में सात मार्च से चौदह मार्च तक श्री रामकथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।
विख्यात कथावाचक त्रिमूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज यज्ञ पर्यंत राम कथा ज्ञान अमृत का क्षेत्र के लोगों को पान कराएंगे।
श्री शारदा माता सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्री राम कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन चलाया जा रहा है। चौदह मार्च को हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। पुजारी लीला दास ने कहा कि यज्ञ कर्म से आदमी तो स्वयं फल पता ही है क्षेत्र का भी कल्याण होता है।कलश शोभायात्रा में रीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रेमभूषण सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजासिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह, प्रदीप कुमार, बालकरण, संत लीला दास, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय गौ माता कथा का हुआ शुभारंभ, पहले दिन श्री चंद्रकांत जी, प्रमुख गौ कथा वाचक, द्वारा श्रद्धालुओं ने सुनी गौ महिमा

Sat Mar 7 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 07 मार्च 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में गांव प्रेमियों ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

You May Like

Breaking News

advertisement