भगवान की 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 11 रेलवे कॉलोनी के पास आज शनिवार को 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ होने से पहले कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा। कलश यात्रा नई बस्ती से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमकर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। उसके बाद पंडित वेद प्रकाश शंखधार ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करने से पहले 5 दिनों तक चलने वाले पूजा अर्चना कार्यक्रम एवं जाप शुरू कराया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सभासद प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हमारे राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में शिव परिवार, बालाजी महाराज, श्री राधा कृष्ण, शनिदेव महाराज, खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। और 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 18 जनवरी से 22 जनवरी तक जप किया जाएगा। और उसके बाद 22 तारीख को नौ मूर्तियों की (स्थापना) प्राण प्रतिष्ठा जाएगी। उसके बाद 25 जनवरी को खाटू श्याम बाबा का जागरण किया जाएगा और सुबह 26 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आज कलश यात्रा के दौरान नगर के सभी श्याम भक्त एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान छोटेलाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रेमपाल गुप्ता, नेमपाल गुप्ता आदि लोग एवं महिलाएं व बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे।‌

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले

Mon Jan 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका,एक घंटे में काबू पायामौके पर पहुंचे सीएम योगी एंकर–प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में19 जनवरी रविवार शाम लगभग सवा चार बजे शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 गीता प्रेस कैंप में आग लग गई। जिसमें लगभग 180 कॉटेज आग के […]

You May Like

Breaking News

advertisement