श्रद्धा भाव से निकली कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ

श्रद्धा भाव से निकली कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ।
=हाथी,घोड़ा और शंखनाद के साथ सैकड़ों कन्याएं हुई शामिल।
=छोटी सरयू का पावन जल यज्ञ मण्डप में किया गया स्थापित।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के मिश्रपुर लाटघाट स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भगवत गीता कथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस सैकड़ों कन्याओं द्वारा कल्याणपुर घाट स्थित छोटी सरजू से कलश में लाए गए पावन जल को यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारे और महिलाए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।
यज्ञ के आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया गया कि 12 नवंबर से 19 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ चलेगा। सायं काल 3:00 से 7:00 तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान महामंडलेश्वर केशव मठ पीठाधीश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा कराया जाएगा। यज्ञ पर्यंत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ परिक्रमा और प्रवचन में आने वाली श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।कलश शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था।सोनू सिंह अनिल मिश्रा ज्ञानेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक वंदना सिंह रामाश्रय राय व्यवस्था में लग रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर्फ उपाधि या डिग्री के लिए शिक्षा ग्रहण न करें बल्कि संपूर्ण मानव बनने के लिए शिक्षित हो- प्रो. संजीव कुमार

Wed Nov 12 , 2025
■ माँ शारदा शिक्षण संस्थान में रजत जयंती समारोह का हुआ भव्य आयोजन,■ आजमगढ़ और बलिया के कुलपति तथा कई शिक्षाविदों का हुआ सम्मान ,■ छात्र-छात्राएं ज्ञानार्जन के लिए वि.वि./ महाविद्यालय आए, उपाधि लेने के लिए नहीं,……. प्रो. संजीव कुमार आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय जो जनपद के […]

You May Like

Breaking News

advertisement