2 वर्ष की बेटी के साथ मां दबे पांव घर से निकली , प्रार्थना पत्र देकर की शिकायत
हसेरन के गांव मे एक मां अपने बच्चे को लेकर दबे पांव घर से निकल गई। वही घर में दो बच्चे मौके पर छोड़ गई। घर में सब से 2 वर्षीय छोटी बेटी को साथ लेकर वह कहीं चली गई। पता चलने पर घर के लोगों ने काफी खोजबीन की और उसका पता नहीं चल सका। चौकी क्षेत्र के गांव मे बिन बताए 2 वर्षीय बेटी को साथ लेकर मां घर से निकल गई। जबकि पति उसका 3 हफ्ते पहले पंजाब में नौकरी करने गया है। घर में पति ना होने से पत्नी ने दबे पांव बेटी को साथ लेकर घर से निकलने का मन बना लिया। शुक्रवार दोपहर को चुपचाप वहां से चली गई। घर के लोगों ने इसकी जानकारी पंजाब में रह रहे बेटे को दी। काफी खोजबीन करने के बाद जब पता नहीं चला। घर के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया तीन बच्चे हैं । दो बच्चे लड़का और लड़की घर पर हैं । दोनों अपनी मां के लिए रो रहे है।घर के लोगों ने हसेरन चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।