कनौज: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या , परिजनों ने बगैर पुलिस को बताएं किया अंतिम संस्कार

कन्नौज

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या , परिजनों ने बगैर पुलिस को बताएं किया अंतिम संस्कार

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज। इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव मे शुक्रवार की शाम घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गांव वालो के दबाव में आकर किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। बाद में किशोरी के भाई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 बर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम अपने घर में अकेली थी। उसके पिता व मां जानवरों के लिए घास लेने खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान मौका पाकर पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया। किशोरी को दबोच कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसपर किशोरी ने विरोध किया, तो युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजन वापस लौटे, तो उन्होने अपनी पुत्री को मृत अवस्था में पाया। मामले को संदिग्ध देख जब परिजनों ने छानबीन की, तो उन्हे घटना का पता चला। इसी दौरान युवक के समर्थकों ने परिजनों पर दबाव बनाया। इसपर शनिवार की सुबह हुई पंचायत के बाद परिजनों ने किशोरी का अन्तिम संस्कार खेतों में कर दिया। रविवार को जब किशोरी का भाई दिल्ली से लौटा, तो उसने घटना की जानकारी पाकर इन्दरगढ़ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। इन्दरगढ़ थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस को गांव भेजकर मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज:सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत , गांव पहुंचा शब , मचा कोहराम , दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Mon Jun 13 , 2022
कन्नौज सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत , गांव पहुंचा शब , मचा कोहराम , दी भावभीनी श्रद्धांजलि अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। चपुन्ना चौकी क्षेत्र के सेवानिवृत्त फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। 4 साल पहले फौज से […]

You May Like

Breaking News

advertisement