कनौज: तेज रफ्तार कार पलटी , कार में सवार 6 लोग घायल , घायलों को उपचार के लिए कराया भर्ती , बारात जाते समय हुआ हादसा

कन्नौज

तेज रफ्तार कार पलटी , कार में सवार 6 लोग घायल , घायलों को उपचार के लिए कराया भर्ती , बारात जाते समय हुआ हादसा

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज। हसेरन क्षेत्र मे शुक्रवार देर रात बारात जाते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित कार मोड़ होने से पलट कर जा गिरी । गाड़ी पलटते ही गाड़ी में बैठे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए । वही पीछे से आ रही बरात की गाड़ियां रुक गई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से भेजा गया। हसेरन मढपुरा गांव से पहले अर्जुनपुर बरसाती नाला के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट गई। कार के पलटते ही कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। बारात जाते समय तेज रफ्तार कार के पलटने से 6 लोग घायल हो गए। जनपद मैनपुरी के शास्त्री नगर से वारात तिर्वा जा रही थी। तभी हसेरन क्षेत्र के पास अर्जुनपुर मे तेज रफ्तार अर्टिका कार पलट गई। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। नादेमउ इंदरगढ़ मार्ग के अर्जुनपुर गांव से पहले मोड़ पर पुल बना हुआ है। तेज रफ्तार अर्टिका कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। कार के गिरते ही कार में बैठे लोग घायल हो गए। कार में बैठे राजेश , सत्यवीर , राजेश कुमार , मनोज और रुपेश सहित 4 वर्षीय बालक घायल हो गया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रहा ही। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार पलटने की सूचना मिलते ही नादेमउ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव -गर्मी के साथ-साथ चुनाव का भी चढ़ने लगा पारा

Sat Jun 18 , 2022
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव -गर्मी के साथ-साथ चुनाव का भी चढ़ने लगा पारा विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है वैसे वैसे आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव का पारा भी चढ़ने लगा है। प्रदेश के तमाम नेताओं ने आजमगढ़ में डेरा डालते हुए अपने […]

You May Like

Breaking News

advertisement