कनौज: महिला सुरक्षा संबंधी दी जानकारी , हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कराया अवगत

महिला सुरक्षा संबंधी दी जानकारी , हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कराया अवगत

✍️ वी वी न्यूज़ रिपोर्टर अवनीश कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र मे नारी सुरक्षा दल के तहत महिलाओं किशोरियों को कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा दल के तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। कस्बा के पटेल नगर तिराहे पर महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर किशोरियों , महिलाओं को जागरूक किया गया। इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व मे महिला आरक्षी कामिनी सिंह , कॉन्स्टेबल अनूप सिंह , हेड कांस्टेबल पूरन सिंह , ओम प्रकाश ने नारी सुरक्षा दल के तहत कानूनी पाठ पढ़ाकर जागरूक किया। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , यूपी 112 , महिला हेल्पलाइन 181 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इत्यादि के बारे में जानकारी दी। महिलाओं , किशोरियों और छात्राओं को कानूनी पाठ पढ़ाकर जागरूक किया। महिला आरक्षित जानकारी देते हुए बताया किसी भी समय दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं । पुलिस आपकी सहायता करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: युवा अग्निवीर का बने हिस्सा , करे मेहनत पाएं सफलता , चौकी प्रभारी राहुल शर्मा

Mon Jun 20 , 2022
युवा अग्निवीर का बने हिस्सा , करे मेहनत पाएं सफलता , चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ✍️ वी वी न्यूज़ संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी की खास रिपोर्टहसेरन। अग्निपथ को लेकर फैल रहे असंतोष और भ्रम की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कई रणनीति बनाई है। अग्निपथ को लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement