4 सितम्बर को गीता ज्ञान संस्थानम् में धूमधाम से मनेगा कान्हा छटी उत्सव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना उमेश गर्ग।

कृष्ण कृपा परिवार द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं गीता पाठ।

कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त :-
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता द्वारा कान्हा का छटी उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ 4 सितम्बर को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा समिति के संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि छटी उत्सव में राधा और कृष्ण भाव के भजन संध्या आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
वत्स ने जानकारी दी कि छटी उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में इच्छुक श्रद्धालुओं के निवास स्थान पर श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा सायंकाल गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सैक्टर-7 में सुशील गुप्ता के निवास स्थान पर गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मंगतराम मेहता, सतीश डोगरा, नवीन भारद्वाज, पवन भारद्वाज, केके कौशल, मनीष खुराना, अनिल गुप्ता, राम कुमार शर्मा, नैब सिंह, विजय नरूला, सतपाल, प्रवीन गुप्ता, अनिता शर्मा, सविता वत्स, नीलम खुराना, शुभम मित्तल, गिरवर शर्मा, सुरेश कुमार और रमाकांत शर्मा सहित कृष्ण कृपा परिवार से जुड़ेक अनेक सदस्यों ने भाग लिया। गीता पाठ के साथ-साथ कृष्ण और राधा भाव के भजन भी गाए गए। उन्होंने बताया कि गीता पाठ का सिलसिला 3 सितम्बर तक चलेगा।
गीता पाठ के आयोजक सुशील गुप्ता के परिवार को कृष्ण कृपा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करते के.के. कौशल, प्रवीन गुप्ता तथा मंगतराम मैहता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री जी के रतलाम आगमन पर प्रभारी मंत्री के साथ श्री कालूखेड़ा ने की मुख्यमंत्री की आगवानी

Thu Aug 26 , 2021
मन्दसौर से ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की खास रिपोर्टब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री जी के रतलाम आगमन पर प्रभारी मंत्री के साथ श्री कालूखेड़ा ने की मुख्यमंत्री की आगवानी… *मध्यप्रदेश में चल रहे #महा_वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत आज मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के रतलाम आगमन पर बजली हवाई […]

You May Like

advertisement