कन्नौज:भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

कन्नौज ।तिर्वा तहसील मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। बकीलो ने नारेबाजी कर हंगामेदार बैठक कर आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया।कंन्नौज जिले की तिर्वा तहसील में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में बार व लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।मंगलवार को भी दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने परिसर में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों के अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि अधिकारियो व कर्मचारियों ने जल्द ही अपनी कार्यशैली में सुधार नही किया तो अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। बार एसोसिएशन के संरक्षक परमानांद तिवारी अध्यक्ष ने सुरेंद्र यादव व लायर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजपूत ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि , बिना रिश्वत दिए यहां कुछ भी काम नही होता। उनका कहना है कि तहसील प्रशासन ने तहसील में हर काम के लिये दलाल पाल रखे हैं। अगर जल्द यहां दलाली व रिश्वतखोरी पर रोक नही लगी तो अधिवक्ता खामोश नही बैठेंगे। इस दौरान कमलेश पाल, कलक्टर सिंह यादव, राजेश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, भूपेन्द्र बैस, नीरज त्रिपाठी, देवेंद्र भदौरिया, अजय बघेल, मुन्नू सिंह यादव, राजेश चौहान, सतीश राजपूत, अनिल वर्मा, ब्रजकिशोर अवस्थी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:चोरी हुए गहना व पैसा को लेकर पीड़ित ने पडोसी पर लगाया चोरी का आरोप

Tue Mar 15 , 2022
चोरी हुए गहना व पैसा को लेकर पीड़ित ने पडोसी पर लगाया चोरी का आरोप आजमगढ :जीयनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गडेरूवा निवासी दुर्गविजय सिंह पुत्र स्व. हरी प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार| बतादे की दुर्गविजय सिंह ने बताया की मेरा पड़ोसी चन्दन सिंह पुत्र […]

You May Like

advertisement