कन्नौज: भागवत भजन ही जीवन का सार , राम रूपी नाम लेने से होता उद्धार आचार्य राजकुमार महाराज

भागवत भजन ही जीवन का सार , राम रूपी नाम लेने से होता उद्धार आचार्य राजकुमार महाराज

कन्नौज। जनपद के गागेमऊ गांव मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे भगवान की मनमोहक लीला का वर्णन किया। मथुरा वृंदावन से आये व्यास आचार्य राजकुमार महाराज जी ने श्रीमद् भागवत कथा मे मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवन पर प्रकाश डाला। राम जन्म से लेकर अनेकानेक लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया भगवत भजन ही जीवन का आधार है। राम रूपी नाम लेने से हर कष्ट दूर होते हैं। श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे कन्नौज सदर विधायक राज्यमंत्री असीम अरुण ने श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन किया। श्रीमद् भागवत की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया हर मानव प्राणी को अपना जीवन सत्य पथ पर चलकर जीना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़ रही। अवनीश तिवारी , चंद्रभान , पंकज , राहुल , सत्येंद्र सिंह , बीरू ठाकुर , सिंटू सहित कई भक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: जिला कारागार के कैदी योग की डोज से भगा रहे रोग

Thu Nov 24 , 2022
जिला कारागार के कैदी योग की डोज से भगा रहे रोग @ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ मतीउल्लाहकन्नौज। कोरोना संक्रमण बीत जाने के बाद एक ओर जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होड़ मची हुई है। वहीं कारागार में बंद कैदी योग की डोज से रोग दूर भगा रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement