कन्नौज: श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी , दो दर्जन से अधिक घायल

श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी , दो दर्जन से अधिक घायल
✍️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज । तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है। कन्नौज के छिबरामऊ निगम मंडी के पास तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। फिरोजाबाद के मंदिर से दर्शन कर कन्नौज आ रहे थे। छिबरामऊ के निगम मंडी के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी श्रद्धालु घायलों को देख चीख-पुकार करने लगे। वह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से छिबरामऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु बस पलटने से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। वह इसकी जानकारी घर के लोगों को दी गई। जानकारी होते ही घर के स्वजन सरकारी अस्पताल पहुंचने लगे। सभी श्रद्धालु कन्नौज , छिबरामऊ , गुरसहायगंज इत्यादि स्थान के हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: <em>वृद्ध आश्रम पहुंच वृद्धजनों के बीच सपा नेत्री ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन</em>

Mon Jan 16 , 2023
वृद्ध आश्रम पहुंच वृद्धजनों के बीच सपा नेत्री ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन✍️कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ संवाददाता पुष्कर शर्मा कन्नौज ।वृद्धाश्रम कन्नौज में समाजवादी की प्रदेश सचिव व उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मैनपुरी सांसद का जन्मदिवस आश्रम में स्थित आश्रम स्टाफ द्वारा आश्रम के प्रोटोकाल को […]

You May Like

Breaking News

advertisement