कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लिया भाग
कन्नौज । श्रीमती गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस का प्रारंभ ड्रिल से हुआ। जिसमें कैडेट्स को दाहिना, बाए तथा सामने का सेल्यूट करना सिखाया गया और सलामी शस्त्र के बारे में जानकारी दी गई।
तत्पश्चात कैडेट्स की मुख्य परीक्षा से पूर्व की प्रारंभिक परीक्षा ली गई। उसके बाद कर्नल एसएस गिल के निर्देशन में कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। तत्पश्चात लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा ने कैडेट्स को स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की।
लेफ्टिनेंट साधना सिंह ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। जीसीआई वैशाली ने कैडेट्स को मानचित्र से जुड़ी जानकारी प्रदान की। शौर्य चक्र विजेता लाल बहादुर तमांग ने कैडेट्स को हथियार के साथ फायरिंग पोजीशन के बारे में बताया। हवलदार योगेश कुमार ने कैडेट्स को जनसंचार के बारे में जानकारी प्रदान की तथा हवलदार मनोज मिश्रा ने कैडेट्स को युद्ध कला व जमीनी कला की बारीकियां सिखाई। क्वार्टर मास्टर नरेंद्र सिंह कैडेट्स के जलपान व्यवस्था का ध्यान रखा।