कन्नौज: कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती

✍️संवाददाता पुष्कर शर्मा

कन्नौज । जिला कांग्रेस कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज में पूर्व जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला ,आयरन लेडी,” देश का इतिहास और भूगोल रचने वाली” स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती का कार्यक्रम “जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा गांधी का नाम रहेगा” आदि नारों के साथ बड़े धूमधाम से मनाई गई उसके पश्चात उनके तैल चित्र पर आए हुए सभी कांग्रेसी नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिला कांग्रेश कार्यालय मकरंद नगर में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती का कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम के पश्चात गोष्ठी का भी आयोजन किया गया गोष्टी में संचालन जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया l तदुपरांत सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और अपनी नेता स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया उसके पश्चात अपने कांग्रेसी नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम गांव रोहतामाई निवासी स्वर्गीय उदय प्रताप सिंह के निधन पर सभी कांग्रेसियों ने शोक सभा की l वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे ने अपनी नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए अपने वक्तव्य में बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी इंदिरा गांधी ने कई कड़े फैसले लिए और देश हित में कई योजनाएं लाकर देश को समृद्ध शाली बनाया इसीलिए उन्हें देश की “आयरन लेडी” के नाम की उपाधि दी गई l कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेकिसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव फौजी ,पूर्व जिला मनरेगा चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति के पूर्व चेयरमैन रामभरोसे कमल, कार्यालय प्रभारी प्रदीप केलकर, पूर्व शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, कन्नौज ब्लाक अध्यक्ष फैसल खां, पूर्व सभासद राजेश दिवाकर, मनोज यादव, गगन दिवाकर, मनोज दुबे सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे l

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: युवा संसद कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन,छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग

Sat Nov 19 , 2022
युवा संसद कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन,छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 19 नवम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में युवा संसद कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement