कन्नौज: भगवान राम और कृष्ण के अवतार की कथा का किया वर्णन


कन्नौज। कस्बा हसेरन के ठाकुरद्वारा मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा मे भगवान राम और कृष्ण के जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अवतार की कथा का वर्णन किया। कथावाचक आचार्य विमलेश त्रिपाठी ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया भगवान भक्त के वशीभूत होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान के जन्म लेते ही पुष्प वर्षा की गई। आचार्य राम की जन्म की कथा ब बाल लीलाओं का वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण के जन्म की कथा का भी मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने बताया मथुरा नरेश कंस ने अपनी बहन देवकी और वसुदेव कारागार में डाल दिया। देवकी के सात पुत्रों की हत्या कर दी। कंस को मालूम था कि देवकी का आठवां लाल मेरा काल होगा। भगवान कृष्ण ने कारागार में देवकी के गर्भ से अवतार लिया। कृष्ण जन्म होते ही भक्त भावविभोर हो गए। भगवान के नाम के जय कारे गूंजने लगे। भक्ति भाव से भक्तों ने भगवान की कथा का रसपान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: भाजपाइयों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का फूंका पुतला

Sun Dec 18 , 2022
भाजपाइयों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का फूंका पुतला——————————&✍️संबाददाता – पुष्कर शर्माकन्नौज । न्यूयार्क में पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा भारत के प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किए गए अपशब्दों को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है उसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement