कन्नौज: जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित “कन्नौज महोत्सव” स्थल बोर्डिंग ग्राउंड का निरीक्षण

कन्नौज

जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित “कन्नौज महोत्सव” स्थल बोर्डिंग ग्राउंड का निरीक्षण

👉भव्य रूप से आयोजित होगा “कन्नौज महोत्सव” -जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद में दिनाक 27 नवम्बर 2022 से 04 दिसंबर 2022 तक आयोजित हो रहे “कन्नौज महोत्सव” स्थल बोर्डिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था सुरक्षित स्थान पर की जाये जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित न हो। महोत्सव के दौरान दुकानों को लिये पहले से स्थल को चिन्हित किया जाये, जिससे दुकानदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।उन्होंने निर्देश दिये कि मंच का निर्धारत सुनिश्चित किया जाये, तथा आने वाले दर्शकों को बैठने के लिये समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कहा कि महोत्सव के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, सुलभ शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विभिन्न प्रकार के झूले एंव प्रदर्शनी आदि के स्थानों का भी स्थल चिहिन्त किया जाये। उन्होनें कहा कि जनपद में हो रहे कन्नौज महोत्सव में कन्नौज के स्थानीय कलाकारों में छुपी हुई प्रतिभाओं में निखरने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कन्नौज महोत्सव-2022 का आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कन्नौज महोत्सव को लेकर जनपदवासियों के अंदर जो उत्साह है उसे हर हाल में बनाए रखा जाएगा और भव्यता के साथ नए कलेवर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कन्नौज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है| उक्त कार्यक्रम हेतु एक Logo का चयन किया जाना है| जनमानस से Logo का डिजाइन आमंत्रित किया जा रहा है| जिस व्यक्ति का Logo सबसे अच्छा होगा, उस व्यक्ति को ₹5100/- का पुरस्कार दिया जाएगा| इसी क्रम में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का नाम कन्नौज महोत्सव रखा गया है| यदि कोई व्यक्ति नये नाम/शीर्षक का सुझाव देता है और कमेटी को अच्छा लगता है, तो उस व्यक्ति को ₹2100/- का पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा|

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (विo/राo) श्री गजेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी महोत्सव श्री राकेश कुमार त्यागी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गरिमा सिंह, पर्यटन अधिकारी डाo चित्रगुप्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
.

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ट्रक ने मारी स्कूल बस को टक्कर,एक छात्रा सहित दो की मौत,

Mon Nov 14 , 2022
सितारगंज : उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई! हादसा इतना भयंक कर था कि स्कूल बस सड़क पलट गई। हादसे में छात्रा और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 50 बच्चे […]

You May Like

Breaking News

advertisement