कन्नौज: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान , मचा कोहराम , मायके पक्ष ने लगाया आरोप

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान , मचा कोहराम , मायके पक्ष ने लगाया आरोप
✍️ संवाददाता अवनीश तिवारी
हसेरन । विवाहिता ने घर के अंदर कमरे मे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। इसकी सूचना मायके दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर ससुराली जनों पर हत्या कर टांगने का आरोप लगाया। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसेरन विकासखंड क्षेत्र के अरूहो गांव मे विवाहिता मनोरमा उम्र 25 वर्ष पत्नी रजनेश अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होती ही घर परिवार में कोहराम मच गया। रजनीश पुत्र विश्राम की शादी 2021 मे मनोरमा के साथ हुई थी। सास गुड्डी देवी ने बताया मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। आए दिन घर में रहकर झगड़ा फसाद व हत्या करने की कोशिश करती थी। विवाहिता के तीन माह की बेटी भी है। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया वही गांव के लोगों का तांता लग गया। वही इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर सब टांगने का आरोप भी लगाया। पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शब को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: <em>अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार</em>

Sat Nov 26 , 2022
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार तहसील ंवाददाता पुष्कर शर्मा कन्नौज l प्रदेश सरकार जहां एक और गुंडे माफिया और दबंगों को उनके अंजाम तक पहुंचाने को तत्पर दिखाई देती है वही लचर कानून व्यवस्था के चलते जनपद के एक गांव में संगीन धाराओं के वांछित […]

You May Like

Breaking News

advertisement