दिव्या बाजपाई
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सुबह से ही कन्नौज जनपद में बने हुए हैं। सबसे पहले प्रदेश के मंत्री ठठिया थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के घर पहुंचे। बालापुर गांव निवासी मृतक भाजपा सत्यप्रकाश के नेता के परिजनों से हालचाल लिए। इसके बाद मंत्री का काफिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा पहुंचा। यहां पर होने को कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। सीएचसी के प्रभारी डॉ अवधेश कुमार से क्षेत्र में चल रहे वेक्सीनेशन को लेकर जानकारियां प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके कोविड-19 लगाई जाए। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला तिर्वा स्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बाबूलाल दिवाकर के घर पहुंचे। यहां भी उहोने परिजनों के हाल-चाल लिए। इसके बाद उनका काफिला उमर्दा ब्लॉक परिसर पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारियां दें।