कनौज:पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान , महिला सुरक्षा दल के तहत किशोरियों को दी जानकारी ,किया जागरूक

कन्नौज

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान , महिला सुरक्षा दल के तहत किशोरियों को दी जानकारी ,किया जागरूक

अवनीश कुमार तिवारी

इंदरगढ़ क्षेत्र के कचाटीपुर कस्बा मे पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं , किशोरियों , छात्राओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के बारे में अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा दल अभियान के क्रम मे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन मे चलाए जा रहे महिला सुरक्षा दल के क्रम में इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के निर्देशन में अभियान चलाकर जागरूक किया ।किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। विमेन पावर लाइन 1090 , यूपी 112 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 महिला हेल्पलाइन 181 ,आपरेशन कवच इत्यादि के बारे में जानकारी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन , लोगों की उमड़ी भीड़

Sat Apr 23 , 2022
कन्नौज ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन , लोगों की उमड़ी भीड़ अवनीश कुमार तिवारी हसेरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में ब्लॉक कर्मचारी अधिकारी सहित लोगों ने स्टॉल लगाकर दुकानें लगायी। सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। लोगों ने स्वास्थ्य मेले […]

You May Like

advertisement