जनपद कन्नौज के शहरी क्षेत्रों में कोई गली मोहल्ला सैनिटाइजेशन से वंचित न रहे। सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण सजगता से किया जाए। सैनिटाइजेशन के कल के साथ कोरोना टीकाकरण हेतु जागरूक किया जाए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने विनोद दीक्षित अस्पताल प्रांगण से नगर पालिका कन्नौज द्वारा आयोजित वृहद सैनिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कन्नौज के माध्यम से कन्नौज नगर क्षेत्र में बृहद सैनिटाइजेशन कार्य हेतु फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा हाथ से चलाई जाने वाली मशीनों के माध्यम से घर घर सैनिटाइजेशन का कार्य के साथ ट्रैक्टर अग्निशमन वाहन एवं छोटी गलियों में जाने हेतु लोडर के माध्यम से संरक्षण का कार्य कराया जा रहा है जिससे क्षेत्रों में होने वाले कोरोना इंफेक्शन में कमी आएगी एवं सभी व्यक्ति साफ सफाई हेतु जागरूक भी होंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कन्नौज को निर्देश दिया कि सैनिटाइजेशन का कार्य प्रत्येक गली घर अथवा सड़कों पर यह जाना सुनिश्चित करें एवं जिन्हें स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है उन स्थलों का ध्यान में रखते हुए अगले दिन छूटे हुए क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य वृहद रूप से संपन्न किया जाए।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र अघनिहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, कन्नौज सहित अन्य संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे l
Next Post
कन्नौज :पक्षी विहार का तालाब बना रेगिस्तान, पक्षी बेहाल
Sun May 30 , 2021
इंदरगढ़ कन्नौज इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख बहोसी पक्षी विहार का तालाब सूखा पड़ा है l तालाब रेगिस्तान का दिखाई दे रहा है l पानी का नामोनिशान नहीं है l जगह जगह थोड़ा बहुत पानी भरा है l जनपद कन्नौज में लाख बहोसी पक्षी विहार का बहुत दूर-दूर तक नाम […]
You May Like
-
3 years ago
दड्डे सट्टे वाले काबू, 1050 रूपए बरामद