कन्नौज: वायरल फीवर ने ली विवाहिता की जान मचा कोहराम

वायरल फीवर ने ली विवाहिता की जान मचा कोहराम

Samvaddata Avnish Kumar Tiwari
कन्नौज। नादेमउ क्षेत्र के कित्ईयापुर गांव मे वायरल फीवर से विवाहिता की जान चली गई। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वायरल फीवर से विवाहिता की मौत हो गई। घर परिवार में कोहराम मच गया। वही इसकी सूचना ससुराली जनों को दी गई। गांव निवासी सोली उम्र 20 वर्ष पुत्री रामू की शादी 2021 मे बनसारी मुरैना मध्य प्रदेश से हुई थी। 15 दिन पहले ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। मायके में सोली को बुखार आने लगा। पिता ने अपनी बेटी को उपचार के लिए चिकित्सक को दिखाया। आराम ना मिलने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृत का तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता रामू माता मंजू सहित छोटी बहन गुंजन , कोमल , भाई वैभव सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: <em>बाल सांस्कृतिक लान को शुरू कराने के लिए सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन</em>

Mon Nov 14 , 2022
बाल सांस्कृतिक लान को शुरू कराने के लिए सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन ✍️कन्नौज रिपोर्टर पुष्कर शर्माकन्नौज l बाल दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी रोड पर बंद पड़े बाल सांस्कृतिक लान को शुरू कराने के लिए वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित दर्जनों समाजवादियों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement