कन्नौज: महिला ने घर के अंदर फांसी का फंदा डाल दी जान , मचा कोहराम

महिला ने घर के अंदर फांसी का फंदा डाल दी जान , मचा कोहराम

✍️ब्यूरो कन्नौज
कन्नौज। चपुन्ना चाैकी क्षेत्र के गांव शिवसिहपुर बडा नगला मे महिला ने घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा डाल जीवन लीला समाप्त कर दी। घर पर कोई नहीं था। मां बेटी घर पर अकेली थी। जानकारी होते ही घर परिवार में की पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। चौकी क्षेत्र के शिवसिंहपुरा नगला बड़ा गांव निवासी जूली उम्र 28 वर्ष पत्नी अभिषेक पाल ने घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा डाल जान दी। घर पर कोई नहीं था घर पर 4 वर्षीय काव्या अकेली थी। पति किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। घर वापस लौटने पर देखा पत्नी नहीं दिखी कमरे के अंदर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। अभिषेक के पिता राम बहादुर , मां पूर्णा देवी रिश्तेदारी मे गए हुए थे। अभिषेक ने इसकी जानकारी फोन पर अपने ससुराल के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मृतक महिला का मायका महारूपपुर वीजल थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद है। मृतका के पिता चंद्रप्रकाश मां बेटों के साथ शिव सिंह पुर नगला बड़ा गांव पहुंचे वहां बेटी की मार डालने काे लेकर हंगामा काटा । सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका दो भाई बहनों में अकेली थी। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: जल जीवन को लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को दी जानकारी

Tue Sep 20 , 2022
जल जीवन को लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को दी जानकारी✍️ ब्यूरो कन्नौजकन्नौज। जनपद कन्नौज के ग्राम पंचायत हैवतपुर कटरा में जल और स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को जानकारी दी। संस्था भारतीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement