बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी बरेली के आदेशानुसार व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हरिंद्र कौर जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन द्वारा जिला अस्पताल जनपद बरेली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl जिसमें (केक 🎂) काटकर शिशु बालिकाओं का जन्म दिन उत्सव के रूप में मनाया गया व अभिभावकों को (बेबी क्लॉथ किट एवम योजना संबंधी पम्पलेट) आदि भेंट स्वरूप वितरित किये गए l सभी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि 25000 के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 102, 108, 1076, 1930 की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर बृज बिहारी एवं अन्य महिलाएं/ पुरूष मौजूद रहेl

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया कांग्रेस के आह्वान पर डाॅक्टर मेंहदी हसन के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार के लिए लगाई बरेली की टीम

Tue Feb 4 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डॉ मेहंदी हसन के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार के लिए बरेली से लगाई गई टीम ने दिल्ली की विभिन्न विधान सभाओं पर जोर शोर से प्रचार चुनाव में भाग लिया जिसमें मुख रूप से […]

You May Like

Breaking News

advertisement