गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पिहोवा :- श्री गोविंदानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा में मासिक कन्या पूजन भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज द्वारा व आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में रविवार को आयोजित किया गया।
कन्या पूजन महंत बंशी पुरी जी महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न हुआ जिसमे आस पास की काफी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।
आश्रम में महंत जी द्वारा कार्तिक मास के महत्व के बारे में श्रद्धालुओ को बताया गया। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
सभी कन्याओं के चरणों को धोकर तिलक कर पूजा अर्चना कर जरूरी सामान फल इत्यादि वितरित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी ने बताया कि आश्रम परिसर में पिछले कई वर्षो से हर मास कन्या पूजन आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु वा गणमान्यजन मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी जी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने कसी कमर

Mon Nov 8 , 2021
मेहनगर, आजमगढ़।गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी जी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने कसी कमर।स्थानीय तहसील मेहनगर के लखरांव पोखरा के प्रांगण में एक बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी आदित्य नारायण राय ने बताया कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए योगी […]

You May Like

advertisement