पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 24 अगस्त : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज कन्याओं के पूजन गोमाता सेवा और शिव आराधना कर पुण्य प्राप्त विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर संत समाज भी उपस्थित रहा।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज व यजमान श्रद्धालुगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र को बनाया जाए पर्यटक व धार्मिक राजधानी : डॉ. कृष्ण श्योकंद

Sun Aug 24 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 अगस्त : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर पर्यटन एवं धार्मिक राजधानी बनाने की मांग उठाई गई।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. श्योकंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement