वर्षा जल संचय करते हुए जल संरक्षण अभियान में दें भागीदारी: कपिल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

शाहबाद 14 सितंबर :- उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल शर्मा ने कहा कि वर्षा जल संचय करते हुए जल संरक्षण में हर व्यक्ति को अपने स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभानी है। ऐसे में कैच दा रेन थीम के साथ कदम उठाते हुए जल संचय की दिशा में सभी आगे बढ़ें। वर्षा जल संचय करते हुए जल का सदुपयोग बेहद जरूरी है।
एसडीएम कपिल शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि जल सरंक्षण अभियान में अपना-अपना भरपूर सहयोग करें। उपमंडल में जल सरंक्षण अभियान का कार्य प्रभावी रूप से क्रियांवित किया जा रहा है। जल बचाने में और उसका सदुपयोग करने में आमजन के सहयोग की आवश्यकता है, ऐसे में आमजन जल सरंक्षण अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने अधिकारियोंं को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य के लिए पौधगिरी अभियान, स्कूल में बच्चों द्वारा पौधागिरी कार्यक्रम करवाना, पंचायतों द्वारा खाली जगहों पर पौधे लगवाना विभागीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंंने कहा कि शहरी व ग्रामीण सभी क्षेत्रों में जल निकासी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। जिन जगहों पर जलभराव की स्थिति है वहां तुरंत प्रभाव से पानी निकासी की व्यवस्था पंप सैट के माध्यम से करवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और उनसे फीडबैक भी ली जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पूर्णिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाने जा रही है

Tue Sep 14 , 2021
पूर्णिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाने जा रही है पूर्णिया संवाददाता पूर्णिया में भी 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी यह कार्यक्रम सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा भारतीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement