कर्पूरी ठाकुर का राजनीतिक जीवन अनुकरणीय है : कुशवाहा

कर्पूरी ठाकुर का राजनीतिक जीवन अनुकरणीय है : कुशवाहा

बालिका दिवस पर बाल संसद के मंत्रियों को विद्यालय ने किया सम्मानित

हाजीपुर(वैशाली)आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर महुआ के बाल संसद सभागार में बालिका दिवस एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार को बेहतर व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बाल संसद के मंत्रियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में उप प्रधानमंत्री अनामिका कुमारी,शिक्षा मंत्री मनीषा भारती,स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री अनुष्का कुमारी,संस्कृत एवं खेल मंत्री संध्या कुमारी,पुस्तकालय विज्ञान मंत्री अंशु प्रिया,सुरक्षा मंत्री अमृता कुमारी, उप शिक्षा मंत्री खुशी कुमारी,उप संस्कृत एवं खेल मंत्री प्रियंका कुमारी, उप सुरक्षा मंत्री श्रुति कुमारी के अलावे बाल संसद के जल कृषि मंत्री रवि कुमार,आपदा प्रबंधन मंत्री रवि किशन कुमार एवं उप जल एवं कृषि मंत्री दीपक कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने विद्यालय परिवार का बेहतर व्यवस्था बनाने में बालिकाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं के बीच से एक प्रधानमंत्री का चयन होता है।उसमें से भी छात्रा का प्रधानमंत्री बनाना निश्चित रूप से गर्व की बात है।खासकर यहां के बाल संसद के मंत्रिमंडल में दो तिहाई लड़कियों का होना एक मिसाल है।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जिस राजनीतिक शुचिता एवं शिष्टाचार और समर्पण की लकीर खींचा है निश्चित रूप से वह अनुकरणीय,प्रशंसनीय एवं प्रेरणा का प्रतीक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, सारिका कुमारी,सजीना परवीन, संगीता कुमारी,विनीता कुमारी,संजय कुमार,मोहम्मद अफजाल हुसैन के अलावा काफी संख्या में छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्पूरी जयंती पर राजद पार्टी का संविधान बचाओ,देश बचाओ कार्यक्रम

Sat Jan 28 , 2023
कर्पूरी जयंती पर राजद पार्टी का संविधान बचाओ,देश बचाओ कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंड में धूमधाम से मनी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती,लोगों ने विचारों पर अमल करने का लिया संकल्प हाजीपुर(वैशाली)जिले में राष्ट्रीय जनता दल प्रखण्ड कार्यालय पातेपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement