![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220225-WA0127-768x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220225-WA0128-1024x480.jpg)
कसबा पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन कसबा पुलिस एवम समाज सेवी वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह सहित अन्य समाजसेवी ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान का अनोखा मिसाल कायम करते हुए कसबा नगर में सफाई कर रहे सफाई कर्मियों के बालू टोल स्थित बस्ती पहुंचकर घर घर एवं बस्ती के सड़को की पूर्ण सफाई की गई। सफाई अभियान को देखने सैकडो नागरिकों पहुंचे। साथ ही वी के कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मंडल, बी डी उराव, जमादार सुरेंद्र कुमार, मनोज पासवान, चंदन कुमार, थाना प्रबंधक सतेंद्र कुमार, शरद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ समाजसेवी सह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह, अमित शाह, दीपक मंडल, अप्पू साह, विक्रम कुमार इत्यादि शामिल थे।