थाना परिसर में कावड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर हुई पीस कमेटी की मीटिंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाने में गत दिवस कावड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर को फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा, एवं मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता की मौजूदगी में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिससे हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ प्रधान, बीडीसी मेंबर, सभासदों को बुलाया गया। पीस कमेटी की मीटिंग में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा, मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने मीटिंग में आपसी भाई चारे और शांति से पर्व मनाने की अपील की। और चेताया अगर किसी ने नई परंपरा डाली तो उसकी खैर नहीं है। और कहा कि 12 फिट से अधिक ऊंचाई के ताजिये नहीं उठाए जाएंगे। पुराने रूट पर ही ताजिये निकलेंगे। किसी भी रूट पर जल भराव, बिजली आदि की समस्या है तो मुझे या थाना प्रभारी को फोन कर बताए। जिससे समस्या का समाधान हो सके। और रूट दुरस्त करने और ताजिए निकालने में कोई दिक्कत न हो। और खुराफातियों की गोपनीय सूचना देकर पुलिस की मदद करे। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आयें गणमान्य लोगो और प्रधान, वीडीसी मेंबर ने ताजिए निकालने में आ रही रूट की समस्याओं को रखा। इस मौके पर मीटिंग में मौजूद एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह को रूट दुरस्त कराने के निर्देश दिए। थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की मीटिंग में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, ताहिर राजा नूरी, मोहम्मद तारिक अजीम उर्फ शानू, नवैद कादरी, नईम अंसारी, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भाजपा नेता अमित साहू, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सतीश महेश्वरी, डॉक्टर मोइन उद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, मौलाना मोहम्मद अहसन अंसारी, व्यापारी अतहर अली, सतुईया खास के ग्राम प्रधान रामकुमार, भाजपा नेता जगतपाल सिंह, अगरास ग्राम प्रधान कफील अहमद, सोहरा गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन, इमरान हुसैन, प्रधान साकिर हुसैन, टिटौली के पूर्व प्रधान इम्तियाज हुसैन, रसूला के पूर्व प्रधान पुत्तन खां, माधौपुर इस्लामनगर गोटिया के प्रधान जाहिद हुसैन, रुकुमपुर प्रधान कमरुद्दीन, हीरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जाकिर हुसैन, जामा मस्जिद के इमाम हाफिज इस्लाम वारिस, मुन्ने ट्रेलर, एक मीनार मस्जिद के इमाम मोहम्मद अकतर, नूरी मस्जिद के इमाम रशीद राजा मरकाजी, अजहरी मस्जिद के इमाम हाफिज ताहिर खां, हुसैनी मस्जिद के इमाम हाफिज सैफ अली आदि कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ ग्राम प्रधान, सभासद, वीडीसी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमे फ़िर बुलाना मदनी मदीने वाले ,तवाफ़ ए विदा करके घर लौटे हाजी

Sat Jun 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू हो गई है हाजियो ने शुक्र ए खुदा अदा कियाबरेली ,हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि लगभग 40 दिनों बाद हज का फर्ज अदा करके हज यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू […]

You May Like

Breaking News

advertisement